मलेरिया से बचाव के लिए आशा कार्यकर्ताओं को मिल रहा प्रशिक्षण
भैंसदेही| मलेरिया हाई रिस्क वाले 23 गांवों में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अरविंद भट्ट एवं मलेरिया विभाग के कंसलटेंट संजय तिवारी के मार्गदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया की रोकथाम करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 6 से 13 फरवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण में अंबुरी, सिवनपाट, कौड़िया, कोलगांव, पारडी, सायगोहान, बोथिया, देड़पानी, गोरेगांव, नांदा, मासोद, कोरडी, महारपानी, बेलढाना, काटोल, पाटोली, मालनी, उमड़ला, डोडा पोखरनी, टेमुरनी, मेंढाखापा, जनोना और विजयग्राम के आरोग्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। 13 फरवरी को गोरेगांव की आशा कार्यकर्ता ने गोरेगांव, मासोद, राक्सी, नांदा, सिवनपाट, बोरगांव में आशा सहयोगी को दिया। प्रशिक्षण मलेरिया वर्कर रामराव धुर्वे, मनोज गौतम दे रहे हैं।
ै। बीएमओ आरके धुर्वे व एटीएस बीआर पवार द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया जा रहा है।