रासेयो इकाई के छात्रों ने पालकों को प्रेरित किया
भैंसदेही| ब्लॉक के चोपनी गांव में हाईस्कूल में दर्ज संख्या के आधार पर छात्र-छात्राओं की स्कूल में कम उपस्थिति की जानकारी मिलने पर शासकीय कॉलेज भैंसदेही के रासेयो इकाई के छात्रों ने घर-घर जाकर पालकों व बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने माजरवानी, बेलढाना व अन्य गांवों में घर-घर जाकर पालकों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल भेजने का आव्हान किया। रासेयो इकाई के छात्रों द्वारा पालकों को प्रेरित किए जाने की जानकारी मिलने पर चोपनी हाईस्कूल के प्राचार्य बारस्कर ने रासेयो इकाई के छात्रों की सराहना की।