भास्कर इम्पैक्ट
भास्कर इम्पैक्ट
डेमों से हटवाए पंप, 10 पंप जब्त किए
बैतूल | डेमों में पानी एलएसएल से नीचे जाने के बाद कलेक्टर ने डेमों से पंप हटवाने के आदेश दिए थे। जलसंसाधन विभाग ने जिले के बांधों की मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। विभाग ने पूर्व में सभी किसानों को पंप हटवाने के आदेश दिए थे। जिन किसानों ने पंप नही हटवाए थे उनके पंपों को जब्त किया गया। भैंसदेही के बोरगांव डेम के निरीक्षण के दौरान विभाग के अमले को यहां 7 पंप लगे मिले थे। जिन्हें जब्त किया है। वहीं हाल ही में बनाए कोलगांव डेम से भी 3 पंप बरामद किए। भास्कर ने 5 फरवरी को ‘बांधों में पानी खत्म बैलगाड़ियों से पंप लाकर कर रहे सिंचाई’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करके मामले को उजागर किया था।
डेमों से पंप हटवाने का काम जारी है। 10 पंप जब्त किए हैं। किसान किसी भी स्थिति में एलएसएल के नीचे जा चुके पानी में पंप लगाकर पानी लेने का प्रयास न करें। विपिन वामनकर, एसडीओ जलसंसाधन विभाग