पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टायर फटने से टीन की छत में घुसा ट्रक

टायर फटने से टीन की छत में घुसा ट्रक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसदेही से खामला मार्ग पर सिटी ग्राउंड के चौराहे के पास एक मकान में शुक्रवार की रात को ट्रक अनियंत्रित होकर टीन की छत में घुस गया। ट्रक से टीन की छत और सामने खड़ी मारूति कार हल्की क्षतिग्रस्त हो गई। सिविल लाइन के मंगलवारी मोहल्ले में स्थित शैलजा सिकरवार के मकान के सामने लगी टीन की छत में रात दो बजे नामाकल ट्रांसपोर्ट कॅरियर प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई का ट्रक घुस गया। यह ट्रक विंड प्रोजेक्ट के काम से खामला गया था,जहां से लौटने पर उक्त हादसा हो गया।

श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया शुक्रवार रात मकान के सामने जोरदार धमाका हुआ। जिससे हम लोग जाग गए। बाहर आकर देखा तो ट्रक टीन की छत में घुस गया था। इस घटना में टीन की छत मुड़ गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया ट्रक का टायर फटने से घटना हुई।

खबरें और भी हैं...