नरहरि मंगल कार्यालय का भूमिपूजन, निर्माण शुरू
स्वर्णकार समाज भैंसदेही द्वारा श्री नरहरि मंगल कार्यालय का भूमिपूजन शुक्रवार को समाज के लोगों ने किया। इसके बाद मंगल कार्यालय का काम भी शुरू हो गया। समाज के संरक्षक परेश नखाते व विशाल गुरव ने बताया समाज के गुलाबराव बांगरे व उनके परिवार द्वारा दान में दी जमीन पर पर आठनेर तहसीलदार अनिल सोनी, परेश नखाते, प्रकाश बांगरे, बबन ठौरे, सुधाकर सवासेरे, रजनी बांगरे, मंदाकिनी बांगरे, कल्पना व शांता बाई बांगरे की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ। मंगल कार्यालय बनने से सभी को सहुलियत मिलेगी।
भैंसदेही। मंगल कार्यालय का भूमिपूजन करते समाज के लोग।