डाकघर में जून से बंद है रिजर्वेशन
भैंसदेही| रेलवे यात्रियों के लिए रेलवे ने डाकघर में रिजर्वेशन की सुविधा शुरू की थी। तहसील मुख्यालय के मेन डाकघर में जून 2015 से ही रेलवे रिजर्वेशन बंद है। पोस्ट मास्टर एनपी फरकाड़े ने बताया रेलवे रिजर्वेशन सुविधा के लिए डाकघर में कम्प्यूटर प्रिंटर्स तो मिले, लेकिन कम्प्यूटर चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं होने के कारण यह काम जून से बंद है। पोस्ट मास्टर ने बताया वर्तमान में पोस्ट आॅफिस में स्टाफ की भी कमी है। इसके कारण भी काउंटर बंद है।