पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनोखा प्रदर्शन: रोजगार सहायकों ने भैंस को माना सरकार, बजाई बीन

अनोखा प्रदर्शन: रोजगार सहायकों ने भैंस को माना सरकार, बजाई बीन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसदेही | नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों की हड़ताल चरम पर पहुंच गई है। रोजगार सहायक नित्य अपनी मांगों को लेकर तरह-तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं। 8 फरवरी से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल में गुरुवार को रोजगार सहायकों ने भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। रोजगार सहायकों ने भैंस को सरकार मानकर उसके आगे बीन बजाई। मनरेगा के सभी अधिकारी, कर्मचारी व रोजगार सहायक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल कर रहे है। शासन को 15 से 24 फरवरी तक का समय दिया है। इस बीच यदि शासन द्वारा मांगे नहीं मानी गई तो 24 फरवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

खबरें और भी हैं...