मीटर जलने के बाद भी हजारों रुपए आ रहा बिजली बिल
मीटर जलने के बाद भी हजारों रुपए आ रहा बिजली बिल
भैंसदेही| नगरीय क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का बिजली बिल आ रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। नगर के वार्ड क्रमांक 6 दुर्गा मंदिर वार्ड के उपभोक्ता किशोरीलाल पाल, बाबूराव आनेराव, रामशंकर, ब्रजलाल चंदेल ने बताया फरवरी माह में रामशंकर चंदेल को 25 हजार रुपए का बिल मिला। वार्ड के रामदयाल राठौर व किशोरी लाल के मीटर जलने के बाद भी हजारों रुपए का बिल कंपनी ने थमा दिया है। इससे उपभोक्ता परेशान है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए शुक्रवार को वार्ड के उपभोक्ता वितरण कंपनी में एई व जेई से मिलकर समस्या बताएंगे।