पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन सीमांकन में बनी विरोध की स्थिति, राजस्व अमला लौटा

जमीन सीमांकन में बनी विरोध की स्थिति, राजस्व अमला लौटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने की थी विंड पॉवर कुकरु की मनमानी की शिकायत

भास्कर संवाददाता | भैंसदेही

बीते दिनों खामला गांव के लोगों की शिकायत पर विंड पावर कुकरु द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायत पर जमीन का सत्यापन करने पहुंचे राजस्व अमले को बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को चार पटवारी जमीन का सीमांकन करने गए थे, लेकिन विवाद की स्थिति होने से लौटना पड़ा। पटवारियों के मुताबिक कुछ ग्रामीण कुल्हाड़ी व बल्लम लिए हुए थे। इसीलिए जमीन का सीमांकन नहीं हो सका। पटवारियों ने एसडीएम व तहसीलदार को जानकारी दी है। खामला क्षेत्र के ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समीर खान, पूर्व विधायक धरमूसिंग सिरसाम, जनपद अध्यक्ष संजय मावसकर के नेतृत्व में विंड पावर कुकरु द्वारा की जा रही मनमानी व अत्याचार को लेकर 15 मांगों के निराकरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया था। ग्रामीणों ने सात दिन में निराकरण करने की मांग की थी। इस पर एसडीएम एके रिछारिया, एसडीओपी एचएन मैहर, तहसीलदार राजीव कहार व राजस्व अमला खामला पहुंचा। तहसीलदार द्वारा राजस्व अमले के साथ विवादित जमीन का सीमांकन किया। इस दौरान कुछ जमीन का सीमांकन शेष था। इसके लिए सोमवार को पटवारी सुदेश मिश्रा, प्रवीण गुरव, बबलू अहाके, सुशील उपासे की टीम खामला पहुंची, लेकिन कुछ ग्रामीणों में विवाद की स्थिति निर्मित होने से सीमांकन नहीं हो सका। मंगलवार को फिर तहसीलदार राजीव कहार, राजस्व अमले और पुलिस बल खामला पहुंचा।

खबरें और भी हैं...