पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीडब्ल्यूडी व लोक सेवा प्रबंधन विभाग के बीच अटके 4 भवन

पीडब्ल्यूडी व लोक सेवा प्रबंधन विभाग के बीच अटके 4 भवन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को लोक सेवाओं की गारंटी देने के लिए पांच साल पहले 2010 में लोक सेवा गारंटी अधिनियम लागू किया, लेकिन इस अधिनियम के लागू होने के बाद जिले में लोक सेवा केंद्रों का शुभारंभ नहीं हुआ। जनपद पंचायतों में छोटे कमरों में ये केंद्र चलाए जा रहे हैं, चार ब्लाकों में लोक सेवा केंद्र के भवन एक साल से बनकर तैयार हैं, लेकिन हैंडओवर नहीं होने से शुभारंभ अटक गया है।

जिले में लोगों को सरकारी सेवाओं जैसे राशन कार्ड बनाने, पेंशन योजनाओं का लाभ देने, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने जैसी सुविधाएं देने के लिए लोक सेवा केंद्र शुरू करवाए गए है। इनके लिए भवन बनाकर देने के लिए लोक सेवा प्रबंधन विभाग, पीडब्ल्यूडी ने योजना बनाई थी। अब तक केवल आमला, मुलताई, प्रभातपट्टन , आठनेर, भैंसदेही में भवन बनाने के बाद इनका हैंडओवर करके शुभारंभ हो सका है। चिचोली, भीमपुर, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी के भवन एक साल से बनकर तैयार हैं। पीडब्ल्यूडी ने भवन तो बना दिए लेकिन लोक सेवा प्रबंधन विभाग हैंडओवर नहीं ले रहा है। चिचोली के भवन में तो कांच टूटे हुए होने जैसे कारण बताकर भवन नहीं लिए जा रहे हैं। इससे लोगों को बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। कंप्यूटराइज्ड बड़े केंद्रों के शुरू नहीं होने के कारण, इस योजना का त्वरित लाभ देने की योजनाएं भी रुकी हुई हैं।

लोक सेवा केंद्रों के लिए बनाए गए चार भवन हमने अभी हैंडओवर नहीं लिए हैं। इन भवनों में अभी कुछ कमियां हैं। कांच फूटे होना कारण नहीं है। टाइल्स लगने जैसे अन्य कुछ काम बाकी है। मनीष वरवड़े, प्रबंधक लोसे केंद्र

लोक सेवा केंद्र के अधिकारी भवन हैंडओवर लेने में आनाकानी कर रहे हैं। चिचोली के भवन में कांच फूटे होने से नहीं लेने की बात कही है। भवन तैयार है। भवन की रात-दिन सुरक्षा करना संभव नहीं है। एमके जैन, सब इंजीनियर , पीडब्ल्यूडी

बैतूल में भवन के लिए जमीन नहीं
ब्लाक के सभी जगहों पर भवन बन गए हैं, लेकिन बैतूल मुख्यालय पर जमीन ही उपलब्ध नहीं हो पाई है। इससे पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर काम शुरू नहीं का पा रही है।

चिचोली लोक सेवा केंद्र का भवन जो अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...