आरआई एक माह से नहीं आए तहसील
भैंसदेही| तहसील कार्यालय में पदस्थ एक आरआई के एक माह से दफ्तर नहीं आने से काम प्रभावित हो रहे हैं। तहसीलदार राजीव कहार ने बताया आरआई जेडी खान एक माह से तहसील कार्यालय नहीं आए हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। एसडीएम एके रिछारिया ने बताया आरआई का ट्रांसफर भू-अभिलेख बैतूल हो गया है, लेकिन उनकी जगह कोई आरआई नहीं होने से रिलीव नहीं किया।