- Hindi News
- दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई, भाजपा जिलाध्यक्ष के शोरूम से बैरंग लौटे
दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई, भाजपा जिलाध्यक्ष के शोरूम से बैरंग लौटे
श्रमविभाग की टीम ने सोमवार को भिंड शहर में दुकान खोलकर गुमास्ता कानून का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई की। श्रम विभाग की टीम ने 11 दुकानदारों के चालान बनाए। लेकिन जैसे ही श्रम विभाग की टीम भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया के शोरूम पर पहुंची तो अधिकारी कार्रवाई करने से पीछे हट गए। यहां अधिकारी सिर्फ शोरूम बंद करने की हिदायत देकर चले आए। बावजूद इसके शोरूम दिनभर खुला रहा। इतना ही नहीं जिलाध्यक्ष के शोरूम का तो पंजीयन है और ही रिकार्ड कंपलीट है। अफसरों का कहना है कि वह जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी करेंगे।
श्रम विभाग के अफसर आरसी मिश्रा अौर लेबर इंस्पेक्टर कोमल सिंह शहर के बाजार को बंद कराने के लिए अपनी टीम के साथ सोमवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में एक सैकड़ा से अधिक ऐसी दुकानों को बंद कराया, जो आधी-अधूरी खुली थी। यह दुकानदार गोदाम से दुकान में माल शिफ्ट कर रहे थे। इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई नहीं की। शहर की उन 11 दुकानों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है, जो दुकान खोलकर ग्राहकी कर रहे थे।
पहली बार हुई कार्रवाई
श्रमविभाग के अफसर आरसी मिश्रा ने दावा किया है कि शहर में पहली बार गुमास्ता कानून का पालन हो रहा है। दुकानदार स्वेच्छा से दुकानें बंद कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया की टीम को देखकर कई व्यापारियों ने शटर भी गिरा दिए।
शोरूम का पंजीयन नहीं था
^भाजपाजिलाध्यक्ष के शोरूम का पंजीयन नहीं था। शोरूम के रिकॉर्ड भी अधूरे थे, जिसकी वजह से उनको नोटिस जारी किया जाएगा। शोरूम को बंद करने की हिदायत भी जिलाध्यक्ष को दी थी। अगर अगले सोमवार को उनका शोरूम खुला मिला तो कार्रवाई होगी। बाजार में 11 व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई की गई है। कोमलसिंह, लेबरइंस्पेक्टर भिंड
भाजपा जिलाध्यक्ष का टीवीएस का शो रूम खुला रहा। (इनसेट)बाजारकी बंद दुकानें।
अफसरों ने खंगाले रिकॉर्ड, शोरूम का नहीं मिला पंजीयन
भाजपाजिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया के शोरूम पर जब लेबर इंस्पेक्टर कोमल सिंह पहुंचे तो उन्होंने रिकॉर्ड खंगाला। इसी बीच दुकान के कर्मचारी ने केशव सिंह से मोबाइल पर लेबर इंस्पेक्टर की चर्चा कराई। उसके बाद लेबर इंस्पेक्टर शोरूम से बिना कार्रवाई किए लौट गए। कोमल सिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि शोरूम का पंजीयन नहीं कराया गया है। यह नियम विरुद्ध है, जिसके चल