- Hindi News
- हाईटेंशन लाइन हटाने को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
हाईटेंशन लाइन हटाने को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
बिजली कंपनी के अधिकारियों से बोले ग्रामीण- खेतों के बीच से निकली है लाइन, आए दिन होते हैं हादसे।
भास्करसंवाददाता| भिंड
ऊमरीकस्बे के गेहवद गांव में पिछले छह महिनों में कई बार हाईटेंशन लाइन टूट चुकी है। हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के खेतों से होकर निकली है। गांव में रहने वाले लोगों के साथ इस लाइन के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। हाईटेंशन लाइन को खेतों से हटाने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारी अशोक भारद्वाज को ज्ञापन दिया।
दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गांव के किसानों के खेतों से बिजली की हाईटेंशन लाइन हटाई जाए। ज्ञापन देने के लिए आए ग्रामीण सुरेश सिंह ने बताया कि छह महीने से आए दिन 11 केवी हाईटेंशन लाइन के तार टूट रहे हैं। तार टूटने से गांव के कई लोग घायल हुए हैं और पालतू मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। 11 केवी लाइन को हटाने के लिए ऊमरी बिजली विभाग में कई बार शिकायत की उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं गांव में रहने वाले रणवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले मेरे खेत में पालतू मवेशी चारा खा रहे थे। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो मवेशियों की करंट से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने खेतों से 11 केवी हाईटेंशन लाइन हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। ज्ञापन दिए जाते समय गांव के सुनील, धर्म सिंह, सोनवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, मुन्ना सिंह, रामलखन सिंह, जबर सिंह, ओमप्रकाश कन्हैयालाल, रघुवीर सिंह, आशाराम, अखिलेश सिंह, नरेश सिंह, महेश सिंह, संतोष सिंह, महेश सिंह, प्रेम सिंह, रणवीर सिंह, कल्लू सिंह, बिजेन्द्र सिंह, विश्राम सिंह, जयसिंह मौजूद रहे।
हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग करते ग्रामीण।