पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचखंड एक्सप्रेस में चढ़ते में पैर फिसला, पटरी पर गिरने से पूर्व सांसद अर्गल के भाई की मौत

सचखंड एक्सप्रेस में चढ़ते में पैर फिसला, पटरी पर गिरने से पूर्व सांसद अर्गल के भाई की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबसे छोटे भाई चंचल की मौत की सूचना पाकर पूर्व सांसद अशोक अर्गल दिल्ली से सीधे मुरैना पहुंचे।

भास्कर संवाददाता|मुरैना

मुरैनासे दिल्ली जा रहे भाजपा के पूर्व सांसद अशोक अर्गल के छोटे भाई चंचल गर्ग की सोमवार की सुबह सचखंड एक्सप्रेस में सवार होते समय पटरी पर गिरने से मौत हो गई। मुख्य ट्रैक की पटरियों की ओर से (रोंग साइड) ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान उनका पैर फिसल गया, इससे वे ट्रेन के पहिए की चपेट में गए। इससे वे पटरी पर गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद करीब बीस मिनट तक उनका शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। रेलवे की ओर से शव को प्लेटफार्म तक किसी ने नहीं पहुंचाया। चंचल के साथ दिल्ली जा रहे शिक्षक रघुराज ने आरपीएफ थाने के एक सिपाही को बुलाकर शव को प्लेटफार्म पर रखा।

जानकारी के अनुसार मुरैना-श्योपुर भिंड-दतिया लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रहे अशोक अर्गल के भाई चंचल अर्गल (30) पुत्र स्व. छविराम अर्गल सोमवार को मुरैना से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में चंचल से बड़े भाई राकेश अर्गल का कैंसर का इलाज चल रहा है। चंचल के साथ उनके मित्र रघुराज, उनके भाई राकेश का बेटा तनवीर भी साथ में दिल्ली जा रहा था।

प्लेटफार्मपर भीड़ थी, इसलिए रांग साइड से चढ़ना चाह रहे थे : रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसलिए उन्होंने तय किया कि रांग साइड से आसानी से चढ़ जाएंगे। वे रांग साइड में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। चंचल के साथ दिल्ली जा रहे शिक्षक रघुराज बताते हैं कि हम लोग पटरियों की ओर से ट्रेन में सवार हो रहे थे। तब चंचल का पैर बोगी में चढ़ते समय फिसल गया। उनका पैर ट्रेन के पहिए की चपेट में आने से कट गया। इसके साथ ही चंचल पटरियों पर गिरे, जिससे उनके सिर में पीछे की ओर गंभीर चोट आई।

चाचाकी मौत की सूचना मिली तो धौलपुर से लौटा भतीजा : चंचलअर्गल के भाई राकेश का दिल्ली के एम्स में कैंसर का इलाज चल रहा है। चंचल के साथ राकेश का बेटा तनवीर भी दिल्ली जाने के लिए तैयार हो गया। चाचा के साथ तनवीर भी स्टेशन पहुंच गया। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। तनवीर के चाचा ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म के बजाय पटरी की तरफ चले गए। जबकि भतीजा प्लेटफार्म की तरफ से ही चढ़ा। भतीजा तनवीर ट्रेन में चढ़ गया, लेकिन भीड़ के बीच