पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसार में लड़कियां नहीं होंगी तो कुछ नहीं होगा

संसार में लड़कियां नहीं होंगी तो कुछ नहीं होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शहरके एमजेएस महाविद्यायल में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई-2 द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने अपने विचार कविता और गीतों के द्वारा व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद सक्सेना रहे। डॉ. सक्सेना ने कहा कि अगर संसार में लड़कियां नहीं होंगी तो संसार में कुछ नहीं होगा हम सभी को लड़कियों को बोझ नहीं मानना चाहिए, उनको भी पढ़ने का हक है। इस दौरान उन्होंने हाथों की सफाई और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच करने से फैलने वाली बिमारियों के बारे में बताया। छात्र- छात्रों में जितेन्द्र सिंह, सौरभ खंडेलवाल, सोनम, सुमन शर्मा, प्रीति, दीपा, निशा, ने कविता और गीतों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।