पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र आज से, शहर के मंदिर सजकर तैयार

नवरात्र आज से, शहर के मंदिर सजकर तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौ दिन तक हर शाम पांच से रात आठ बजे तक चलेगी पुलिस की चेकिंग।

भास्करसंवाददाता | भिंड

शारदीयनवरात्रगुरुवार से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन मां दुर्गा के शैल पुत्री स्वरूप की पूजा की जाएगी। शक्ति की आराधना का पर्व सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ शुरू होगा। इस बार अष्टमी नवमी तिथि एक साथ होने से नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। दशहरा तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस ने भी जगह-जगह चेकिंग चालू करा दी है।

शहर में 100 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की जा रही हैं। इसके अलावा देवी मंदिरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां विभिन्न अनुष्ठान होंगे। पंडितों का मत है कि सप्तशती चालीसा आदि के नौ पाठ आठ दिन में पूरा करने के लिए अंतिम दिन दो बार पाठ करना सर्वोत्तम रहेगा।

लहारऔर गोहद में आयोजित की गई शांति समिति की मीटिंग : नवदुर्गापर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लहार और गोहद थाने पर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। लहार में एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने लोगों को शांति और सदभावना के साथ त्योहार मनाने की बात कही। यहां नायब तहसीलदार नवीन भारद्वाज, टीआई शिव सिंह यादव, शिवनारायण तिवारी, शाहिद हुसैन, विशुनलाल नेता, आनंद महाते, सतीश महाते, काजी मन्नान अली आदि मौजूद रहे। उधर, गोहद थाने में एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि देवी पंडाल में पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह का विवाद करें। किसी भी पंडाल पर भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, तो वहां पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इस मौके पर टीआई सुनील खेमरिया, काजी हाफिज हसात अली, तहसील शाह, डॉ. अमर सिंह जाटव, मुरारीलाल अग्रवाल, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

सुरक्षा के इंतजाम किए हैं

^नवरात्रको देखते हुए जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हर थाना क्षेत्र में शाम को पांच से रात आठ बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मंदिरों पर भी फोर्स लगा रहे हैं। रतनगढ़ मंदिर के लिए जाने वाली भीड़ पर भी निगाह रखेंगे। विनीतखन्ना, एसपीभिंड

गोहद थाने में शांति समिति की मीटिंग में मौजूद अधिकारी अन्य लोग।