अमानक दूध के सैंपल किए पास
भिंड | खाद्यएवं औषधी विभाग ने सात महीने पहले भिंड में दूध डेयरियों से अमानक दूध के सैंपल लिए थे, जिनको भोपाल जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा, लेकिन वहां के अफसरों ने अमानक दूध को पास कर दिया। फूड एवं सेफ्टी अफसर दिनेश लोधी ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखने की बात कही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार जनवरी महीने में लक्ष्मी डेयरी लहार, हरेंद्र दूध डेयरी भिंड, बालाजी आइसक्रीम,आर के डेयरी भारौली सहित एक दर्जन डेयरियों पर छापामार कार्रवाई की थी। आइस फैक्टरी में डिहाइड्रेट आइसक्रीम मिली थी, तो दूसरी ओर दूध डेयरियों पर मिलावटी दूध मिला था। फूड सेफ्टी अफसर ने बुधवार को इस मामले में कार्रवाई को लेकर भोपाल पत्र लिखने की बात कही है। भोपाल के अफसरों ने दो अमानक सैंपल पास कर दिए हैं।