- Hindi News
- जिला अस्पताल में आधा घंटे तक पेट दर्द से तड़पती रही महिला
जिला अस्पताल में आधा घंटे तक पेट दर्द से तड़पती रही महिला
जिलाअस्पतालपरिसर में एक महिला आधे घंटे तक तड़पती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसको भर्ती नहीं किया। महिला के परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। चांदनी तोमर प|ी सोनू तोमर निवासी पीपरी खुर्द बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने आईं। उसके पेट में दर्द था। परिजन ओमप्रकाश ने कहा कि वह डॉक्टर अौर नर्सों से गुहार लगाते रहे, लेकिन उसके बाद भी उनकी बेटी को भर्ती नहीं किया। एक घंटे के बाद दर्द से कराह रही चांदनी को डॉक्टरों ने भर्ती किया।
जिला अस्पताल में पेट दर्द से कराह रही महिला को आधे घंटे तक नहीं किया भर्ती।