- Hindi News
- दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल
लहार | भिंड-लहारमार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लपवाहा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर गौरई निवासी प्रदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह चौहान नरेश पुत्र जगमोहन सिंह राजपूत निवासी ग्राम मेहरी सवार थे। यह दोनों आपस में जीजा-साले हैं। दूसरी बाइक पर संतोष दीक्षित पुत्र रामस्वरूप दीक्षित निवासी लालपुरा सुशील सविता पुत्र रामप्रकाश सविता निवासी मारवाड़ीकाबाग लहार बैठे थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत में संतोष, सुशील नरेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि प्रदीप को मामूली चोटें आई हैं।