पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो युवक हथियार सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज

दो युवक हथियार सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटेरथानाक्षेत्र के रेपुरा मोड़ तिराहे से मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को हथियार सहित गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार चरन सिंह उर्फ कल्ले पुत्र मुनेश सिंह राजावत, इंद्रजीत पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी खरिका मोतीपुरा ऊमरी, दोनों लोग बाइक से मंगलवार की रात करीब 8 बजे रैपुरा गांव की तरफ जा रहे थे। रैपुरा मोड़ तिराहा पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों की बाइक रोक कर दोनों युवकों की चेकिंग कर एक 315 बोर का कट्टा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।