- Hindi News
- आपसी विवाद में स्टाफ से मारपीट कर ले गए बस
आपसी विवाद में स्टाफ से मारपीट कर ले गए बस
भिंड | ग्वालियरनिवासी एक बस ऑपरेटर ने देहात थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि उनके स्टाफ के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और बस ले गए। ग्वालियर निवासी बस ऑपरेटर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि उनकी गाड़ी मिहोना से ग्वालियर के चलती है। बुधवार को गाड़ी ग्वालियर रही थी। शहर के बायपास पर आईपीएस तिराहे पर प्रदीप भदौरिया कुछ अन्य लोगों ने बस रोककर स्टाफ से मारपीट की और गाड़ी साथ ले गए। इधर देहात थाना टीआई सीबीएस रघुवंशी ने बताया कि यह बस ऑपरेटर का आपसी विवाद है। इसमें कार्रवाई की जा रही है।