- Hindi News
- श्री पार्श्वनाथ पदमावती मंदिर में ऋषि मंडल विधान आज से
श्री पार्श्वनाथ पदमावती मंदिर में ऋषि मंडल विधान आज से
भिंड | शहरके झांसी मोहल्ला स्थित श्री पार्श्व नाथ पदमावती मंदिर में गुरुवार से ऋषि मंडल विधान शुरू किया जा रहा है। इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि गुरुवार को महादेवी पदमावती का सुबह 10 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद झंडारोहण स्थापना कार्यक्रम किया जाएगा।