पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तत्कालीन कलेक्टर, खनिज अधिकारी कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ किया जाए मामला दर्ज

तत्कालीन कलेक्टर, खनिज अधिकारी कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ किया जाए मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरही के पास किए गए रेत डंप का मामला।

भास्करसंवाददाता | भिंड

बरहीकेपास किए गए रेत के अवैध खनन वाले मामले में अधिवक्ता रामप्रताप सिंह ने तत्कालीन कलेक्टर, खनिज अधिकारी रेत डंप करने वाली कंपनी के कॉन्ट्रेक्टर रविमोहन त्रिवेदी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विनोद कुमार शर्मा की कोर्ट में आवेदन लगाया है। कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार कर लिया है।

अधिवक्ता रामप्रताप सिंह ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती ने कुछ समय पहले बरही पर किए गए रेत के अवैध डंप को जब्त कर कंपनी के खिलाफ दो अरब, 63 करोड़, 18 लाख, 76 हजार रुपए का जुर्माना किया था। तत्कालीन कलेक्टर ने आदेश पारित किया था। इसमें यह भी कहा गया था कि जिन्होंने अपराध के लिए प्रेरित किया और जिसने अपराध किया, उन सब के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। अधिवक्ता श्री सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रशासन द्वारा कंपनी को लाइसेंस दिया गया। इसके अलावा दूसरी चीजाें में भी सहयोग किया। इसलिए तत्कालीन कलेक्टर समेत खनिज अधिकारी रेत कंपनी के कॉन्ट्रेक्टर रविमोहन त्रिवेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।