पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में सफाई अभियान की कराई जाए फोटो और वीडियोग्राफी

स्कूलों में सफाई अभियान की कराई जाए फोटो और वीडियोग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐसेस्कूल,जिनमें छात्र-छात्राओं की संख्या 100 से अधिक है। उनमें सफाई का विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। साथ ही, इस अभियान में प्रचार-प्रसार की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाए। यह निर्देश कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने मंगलवार को अपने ऑफिस में स्वच्छता अभियान के संबंध मीटिंग लेते हुए अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ मप्र अभियान में सभी सहभागी बनकर 25 सितंबर से 19 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, पंचायतों के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, सरपंच, पंच, जनता और मैदानी अमला के अलावा महिला और छात्र-छात्राओं की भागीदारी आवश्यक है, जिससे समाज में स्वच्छता की दिशा में आवश्यक परिवर्तन लाया जा सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएल अहिरवार, अपर कलेक्टर पीके श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि लहार रामहर्ष सिंह कुशवाह, अटेर अरविंद सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ मप्र अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 25 सितंबर को शुरू किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत हर गांव को वाह्य शौच से मुक्त करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ बीएल अहिरवार ने बैठक में बताया कि पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

कलेक्टर के चेंबर में समग्र स्वच्छता अभियान की बैठक में बैठे अधिकारी।