पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शार्ट सर्किट से लगी दो दुकान में आग

शार्ट सर्किट से लगी दो दुकान में आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूप |कस्बे में नेशनल हाईवे स्थित मंगलवार की शाम आठ में दो दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर तीन फायर ब्रिगेड पहुंच गईं। जिससे आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 13 ओझा नगर में रहने वाले जगदीश ओझा पुत्र रामदयाल ओझा के मकान में ही स्थित दो दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर अकोड़ा, फूफ और भिंड से पहुंची फायर ब्रिगेड के कारण आग पर काबू पा लिया गया। वहीं थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह राजपूत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मकान मालिक जगदीश ओझा के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।