- Hindi News
- मौनधारण कर दी अधिवक्ता के पिता को श्रद्धांजलि
मौनधारण कर दी अधिवक्ता के पिता को श्रद्धांजलि
भिंड |अधिवक्ता नरेंद्र चौधरी के पिता इंजी. बलवीर सिंह चौधरी का गत दिवस निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन पर मंगलवार को युवा अभिभाषक संघ द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही, सभी ने मिलकर स्व. बलवीर चौधरी की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान रामकरन शर्मा, भानुप्रताप शर्मा, गजेंद्र सिंह कुशवाह, अभिलाख सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।