- Hindi News
- भाजपा का वटवृक्ष पंडित दीनदयाल की देन है : केशव
भाजपा का वटवृक्ष पंडित दीनदयाल की देन है : केशव
जनसंघके प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय रहे। उनका जीवन संघर्षमय रहा। उनके आदर्शों का जीवन में अनुसरण करना चाहिए। यह बात बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर जौरी ब्राह्मण गांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवचरन अवस्थी ने की। इस मौके पर जिले के 14 मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान श्री भदौरिया ने कहा कि समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने की विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की थी। राष्ट्र के विकास के लिए एकात्म मानववाद का अध्ययन जरुरी है। इस मौके पर कार्यालय मंत्री भरत शर्मा, सुनील भदौरिया, बालकृष्ण शर्मा, कैलाश शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित मौजूद रहे। शहर में चंबल कॉलोनी पर भाजपा नगर ईकाई ने, लहार में पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, मेहगांव में पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, अटेर में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वीरेंद्र राणा, गोहद में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, मौ में मायाराम शर्मा, गोरमी में विजय दैपुरिया, रौन में सुरेंद्र जैन आदि ने कार्यक्रम में भागीदारी की।