पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री ने डीईओ पर कार्रवाई के दिए आदेश

मंत्री ने डीईओ पर कार्रवाई के दिए आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर बोले: डीईओ गोपाल सिंह रिटायर जरूर हुए है, डीडीओ पावर हैं

भास्करसंवाददाता| भिंड

शिक्षाविभाग के प्रभारी डीईओ गोपाल सिंह भदौरिया ग्यारह दिन पहले रिटायर हो चुके है, लेकिन उसके बाद भी प्रभारी डीईओ कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री पारस जैन ने प्रभारी डीईओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लोकशिक्षण संचनालय के आयुक्त डीडी अग्रवाल को निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 16 फरवरी को भिंड में नया डीईओ पदस्थ कर दिया जाएगा। साथ ही कलेक्टर मधुकर आग्नेय को भी पत्र लिखकर रिटायर डीईओ को पद पर बिठाने को लेकर जवाब मांगा जाएगा। उधर जिला कोषालय अधिकारी अर्जुन सिंह का कहना है कि प्रभारी डीईओ रिटायर हो चुके हैं, जिसके चलते उनके डीडीओ पावर समाप्त कर दिए है, जिसकी वजह से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का वेतन भी नहीं निकला।

डीईओ गोपाल सिंह भदौरिया पिछले 11 दिनों से विवादों के घेरे में है। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद लोकशिक्षण संचनालय ने तीस अप्रैल तक का कार्यकाल स्कूल में पढ़ाने के लिए किया है, इस दौरान वह अपने मूल पद प्राचार्य पर भी पदस्थ नहीं रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में वह प्रभारी डीईओ नहीं रह सकते हैं। जिला कोषालय अधिकारी अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रभारी डीईओ गोपाल सिंह भदौरिया रिटायर हो चुके हैं, जिसकी वजह से डीडीओ पावर समाप्त कर दिए गए है। इसकी वजह से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। कलेक्टर मधुकर आग्नेय दूसरे अफसर को नियुक्त कर दें, उसके बाद ही वेतन निकाला जाएगा।

मंत्रीबोले: दिए हैं निर्देश

स्कूलीशिक्षा मंत्री पारस जैन ने कहा कि भिंड प्रभारी डीईओ रिटायर हो चुके है, इसकी जानकारी लेकर उन्होंने लोकसंचनालय के अधिकारियों को तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने भिंड में 16 फरवरी तक डीईओ के पद पर दूसरे अधिकारी को पदस्थ करने के निर्देश जारी किए है। उधर प्रभारी डीईओ की कुर्सी पर बैठे गोपाल सिंह भदौरिया का कहना है कि उन्हें पद से कोई नहीं हटा सकता है, क्यों उन्होंने कार्यकाल अपना अप्रैल तक बढ़वा लिया है।

बढ़ा दिया है

^मेराकार्यकाल बढ़ा दिया गया है। मैं डीईओ के तौर पर 30 अप्रैल तक काम करूंगा। गोपालभदौरिया, प्रभारी डीईओ

डीडीओ पावर है

^लोकशिक्षणसंचनालय के आयुक्त डीडी अग्रवाल कह रहे है कि डीईओ को डीडीओ पावर है। कार्रवाई उनका विभाग करेगा, मैं नहीं करूंगा। मधुकरआग्नेय, कलेक्टर

चार दिन करो इंतजार

^गोपालसिंह भदौरिया रिटायर हो चुके है। अगर प्रभारी डीईओ का कार्यकाल बढ़ाया गया है, तो फर्जी आदेश है। चार दिन के भीतर प्रभारी डीईओ को कुर्सी से हटा दिया जाएगा। भोपाल के अफसरों को आदेश जारी कर दिए है। पारसजैन, शिक्षा मंत्री मप्र शासन

अधिकारी अौर कलेक्टर आमने-सामने

कलेक्टरमधुकर आग्नेय का कहना है कि डीडीओ पावर आज भी गोपाल सिंह भदौरिया के पास है। वही प्रभारी डीईओ रहेंगे, क्यों कि उन्होंने भोपाल में बात कर ली है, लेकिन जिला कोषालय अधिकारी अर्जुन सिंह का कहना है कि डीडीओ पावर समाप्त कर दिए गए है। कलेक्टर क्या कह रहे हैं, इसका वह जवाब नहीं दे सकते हैं, लेकिन जब तक दूसरा डीईओ कुर्सी पर नहीं बैठेगा, तब तक शिक्षा विभाग के किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं निकलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिंड।(फाइल फोटो)