पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में लगाया ताला, दर्द से एक घंटे तक कराहती रही प्रसूता

अस्पताल में लगाया ताला, दर्द से एक घंटे तक कराहती रही प्रसूता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूप अस्पताल के गेट पर पड़ी रही प्रसूता, डॉक्टर से लेकर स्टाफ गायब नदारद

भास्करसंवाददाता| फूप

प्राथमिकस्वास्थ्य केन्द्र फूप पर नर्सों की लड़ाई की वजह से मंगलवार को ताला जड़ दिया गया। बीती रात साढ़े नौ बजे डॉक्टर से लेकर नर्स गायब थीं, प्रसूता अौर मरीज अस्पताल गेट के बाहर ठंड में इलाज के लिए गुहार लगाते नजर आए, लेकिन अस्पताल का स्टाफ गायब होने की वजह से प्रसूता अौर मरीज रात साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। प्रसूता के परिजनों ने कहा कि फूप अस्पताल में आए दिन ताला जड़ा रहता है, इसकी शिकायत प्रसूता के परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर बुधवार की दोपहर की है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्टाफ के झगड़े की वजह से मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। केन्द्र के मरीजों को एडमिट भी नहीं किया जा रहा है। प्रसूता राधा प|ी दिनेश जाटव निवासी बख्शीपुरा मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। अस्पताल के गेट पर ताला जड़ा हुआ था, इस दौरान स्टाफ गायब था। प्रसूता के पति ने डॉक्टर से लेकर बीएमओ को फोन लगाए, लेकिन कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा। एक घंटे बाद प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हो चुकी है मौत

प्राथमिकस्वास्थ्य केन्द्र फूप में पांच महीने पहले डॉक्टर के गायब होने की वजह से एक बच्चे की मौत इलाज के अभाव में हो गई थी। इस दौरान अस्पताल में हंगामा हुआ, लेकिन उसके बाद भी डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जांचके आदेश दिए गए है

^प्राथमिकस्वास्थ्य केन्द्र में अगर स्टाफ गायब था, तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए है। डॉराकेश शर्मा, सीएमएचओ भिंड

बीएमओ डॉ डीके शर्मा का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ताला जड़ा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की नर्स अवनेश भदौरिया अौर मंजू में विवाद चल रहा था, इसकी वजह से दोनों ड्यूटी पर नहीं आई है। नर्सों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी अस्पताल में लगा ताला, प्रसूता बाहर खड़ी रही। बाद में जिला अस्पताल गई।