नौवंे दिन भी जारी रही वकीलों की हड़ताल
डकैती के मामलों की लहार में सुनवाई की मांग कर रहे हैं अभिभाषक
भास्करसंवाददाता| लहार
मध्यप्रदेशउच्च न्यायालय के आदेश से डकैती और अपहरण के मामलों की सुनवाई के लिए गोहद एडीजे कोर्ट का निर्धारण किया गया है। इसके विरोध में बुधवार काे लहार अभिभाषक संघ ने नौवे दिन भी हड़ताल जारी रखी। अभिभाषक डकैती के मामलों की सुनवाई लहार में करने की की मांग कर रहे हैं। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामशंकर द्विवेदी ने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहने की बात कही। वकीलों ने यह हड़ताल 3 फरवरी को शुरु की थी।
लहार क्षेत्र में होने वाली डकैती और अपहरण की घटनाओं के मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। पहले इन मामलों की सुनवाई भिंड में विशेष न्यायालय में की जा रही थी। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसके विरोध में लहार अभिभाषक संघ के वकील हड़ताल कर रहे हैं। करीब एक सैकड़ा वकील हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। हड़ताल में अभिभाषक संघ के सचिव संतोष भारद्धाज, देवेंद्र त्रिपाठी, नरेश सिंह चौहान, कैलाश नारायण गुप्ता, पीएन शर्मा, अमित शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, प्रेमबाबू सक्सैना, अवध गुप्ता, जेएन शिवहरे, प्रेमबाबू जारोलिया, कनछेदी बघेल, बृजबिहारी गोस्वामी आदि शामिल हैं।
मामलों की सुनवाई लहार में करने की मांग को लेकर हड़ताल करते अभिभाषक।