पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांवरियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए एडीएम को दिया ज्ञापन

कांवरियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए एडीएम को दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड| महाशिवरात्रिके मौके पर नगर में कांवरियों की सुरक्षा और उनके लिए व्यवस्थाओं के लिए बुधवार को श्री बांकेबिहारी गिर्राज भंडारा सेवा समिति के संस्थापक सुधीर पोरवाल ने एडीएम पीके श्रीवास्तव को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। एडीएम को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 17 फरवरी को वन खंडेश्वर मंदिर के रास्ते में मीट मार्केट बंद रखा जाए, कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए, प्रमुख शिव मंदिर पर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की जाए और गौरी सरोवर को धार्मिक स्थल घोषित किया जाए। ज्ञापन दिए जाने के दौरान धर्मचंद्र जैन, दिनेश यादव, राजेश कुशवाह, उमाशंकर शर्मा, गिरीश जैन, सुशील पोरवाल, गिर्राज शर्मा, शैलेंद्र भदौरिया, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।