पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने घर का ताला तोड़कर हजाराें रुपए का माल पार

सूने घर का ताला तोड़कर हजाराें रुपए का माल पार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड |मौ थानाक्षेत्र के गंभीर सिंह का पुरा गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीर सिंह का पुरा गांव के निवासी जितेंद्र सिंह उम्र 27 साल पुत्र भगवान दास के परिवार के लोग ग्वालियर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और चार हजार रुपए नकद, गैस सिलेंडर, आठ क्विंटल सरसों और चार क्विंटल मसूर चोरी कर ले गए। इसके साथ सोने चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी की घटना में 60 हजार रुपए का माल चोरी बता रही है।