आज निकलेगी शोभायात्रा
भिंड | भगवानमहावीर स्वामी मंदिर अड़ोखर में रविवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। वार्षिक मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह शामिल होंगे। दिगंबर जैन जन महापंचायत के प्रवक्ता रिषभ जैन ने बताया कि रविवार की सुबह भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद आरती में सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। भगवान महावीर की शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांव से निकाली जाएगी।