‘खेलों से होता है छात्रों का विकास’
भिंड | छात्रोंको खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी चाहिए। इससे छात्रों का शारीरिक विकास होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। यह बात शनिवार को स्वामी विवेकानंद अकादमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता आर्य ने कही। स्वामी विवेकानंद अकादमी में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद का आयोजन किया गया। ऊंची कूद में विशाल यादव विजेता, लंबी कूद में यूके कुशवाह और कोमल रहे विजेता रहे। कबड्डी में कल्याणी कान्वेंट की टीम विजेता और स्वामी विवेकानंद की टीम उप विजेता रही। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के संचालक विनोद यादव ने किया। विजेता खिलाड़ियों को 500-500 रुपए नगद और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।