पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्बे में तीन अस्थायी बस स्टैंड संचालित, यात्री परेशान

कस्बे में तीन अस्थायी बस स्टैंड संचालित, यात्री परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात में यात्रियों को घर पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।

भास्करसंवाददाता | मेहगांव

कस्बेमेंतीन अस्थायी बस स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं और जो स्थायी बस स्टैंड हैं वे अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। जिससे ग्वालियर और भिंड से आने वाले यात्रियों को अपने घर पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि पंद्रह साल पहले कस्बे के वार्ड-10 में स्थित गुर्जर बस्ती में बनाए गए बस स्टैंड पर रोडवेज की बसें आती थीं। विभाग बंद होने के बाद यहां से प्राइवेट बसों का संचालन किया जाने लगा। लेकिन प्राइवेट बसें सवारियों को बस स्टैंड तक नहीं ले जाती हैं। जिससे यात्रियों को मजबूरी में पैदल ही अपने घर जाना पड़ रहा है।

तीनअस्थायी बस स्टैंड पर रुक रही बसें : कस्बेमें तीन अस्थायी बस स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। इसमें नेशनल हाइवे भिंड रोड, मुरैना तिराहा और मौ रोड सब्जी मंडी पर सवारियों को उतारा जा रहा है। वहीं कस्बे के वार्ड-10 में और गांधी रोड पर जो स्थायी बस स्टैंड हैं उनकी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है।

बसस्टैंड की जमीन किया जा रहा अतिक्रमण : कस्बेमें बनाए गए स्थायी बस स्टैंड की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। सरकारी जमीन पर रेत के ढेर लगाए जा रहे हैं। बस स्टैंड का उपयोग होने के कारण यह स्थिति बन रही है। सरकारी जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

दो बार कर चुके हैं प्रयास

^स्थायीबस स्टैंड को चालू करने के लिए दो बार प्रयास किया गया। पुलिस को भी इसके लिए सूचित किया। उसके बाद भी स्थिति जस की तस है। फिर से स्थायी बस स्टैंड पर बसों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भोलारामसक्सेना, नपंमेहगांव