- Hindi News
- बिजली कटौती के कारण अस्पताल में आठ घंटे तक मरीज रहे परेशान
बिजली कटौती के कारण अस्पताल में आठ घंटे तक मरीज रहे परेशान
{पांच तहसीलों में आठ घंटे तक बिजली कंपनी ने की घोषित बिजली कटौती।
{जिला अस्पताल में सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मरीज गर्मी से रहे बेहाल।
भास्करसंवाददाता | भिंड
जिलेकी17 लाख की आबादी शनिवार को घोषित बिजली कटौती के चलते गर्मी से बेहाल रही। जिला अस्पताल में जनरेटरों में डीजल होने की वजह से सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। अस्पताल में साढ़े तीन सौ मरीज बिजली गुल होने की वजह से परेशान हुए। बिजली कंपनी ने जिले भर के बिजली सब स्टेशनों की मरम्मत के चलते आठ घंटे तक बिजली कटौती के निर्देश दिए थे।
जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई, जिसकी वजह से मरीज गर्मी की वजह से बेहाल रहे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी, सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड और मेडिकल वार्ड में इलाज करा रहे मरीजों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन से उन्होंने जनरेटर चालू करने की गुहार लगाई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने कहा कि जनरेटर में डीजल खत्म हो गया है, इसलिए आपको दोपहर दो बजे तक गर्मी में ही इलाज कराना पड़ेगा।
यहांसुबह से हो गई बिजली गुल: जिलेमें घोषित बिजली कटौती की वजह से अटेर, लहार, मेहगांव, गोरमी रौन, मालनपुर, भिंड और गोहद में सुबह छह बजे से बिजली गुल रही। जनता ने सुबह से ही बिजली घरों में फोन लगाकर बिजली गुल होने की जानकारी मांगी। अफसरों ने टेलीफोन के रिसीवर तक उठाकर रख दिए।
मरीजबेहाल, अस्पताल प्रबंधन पर लगाए आरोप: सर्जिकलवार्ड में एडमिट मरीज विजय और श्रीराम बघेल ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीज बिजली गुल होने की वजह से परेशान रहे। मरीजों ने जब नर्स और अस्पताल प्रबंधन से जनरेटर चालू करने की गुहार लगाई। तो अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि जनरेटर में डीजल नहीं है, जिसकी वजह से शनिवार को जनरेटर चालू नहीं हुआ है।
डीजल खत्म, मरीज हुए बेहाल
^जिलाअस्पताल में जनरेटर एक-एक घंटे बंद करके चलाया गया। जनरेटर में डीजल खत्म होने की सूचना नहीं आई है। बिजली गुल होने की वजह से 350 मरीज परेशान रहे। केकेदीक्षित, सिविलसर्जन
17 लाख की आबादी प्रभावित
^जिलेभर में बिजली कटौती सब स्टेशनों की मरम्मत की वजह से की गई थी। 17 लाख की आबादी परेशान हुई है, लेकिन मेंटेनेंस तो करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में बिजली गुल होने की जानकारी नहीं है। केएमभारद्वाज, महाप्रबंधकब