पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मोर्चा महामंत्री ने पूछा मंत्रीजी जो सुझाव लिए जा रहे हैं, इन पर अमल होगा भी या नहीं

महिला मोर्चा महामंत्री ने पूछा- मंत्रीजी जो सुझाव लिए जा रहे हैं, इन पर अमल होगा भी या नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने दो घंटे तक खड़े होकर पूछे सभी से कस्बे के विकास के सुझाव।

भास्करसंवाददाता | गोहद/भिंड

गोहदकस्बेकी चक्रधारी धर्मशाला में राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने ‘अपना गोहद, कैसा गोहद’ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से शहर के विकास के संबंध में सुझाव पूछे। सभी ने बारी-बारी से मंच पर पहुंचकर अपनी राय दी। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री की बारी आई, तो वे भी मंच पर पहुंचीं। उन्होंने मंत्री लालसिंह से सवाल कर दिया कि यह जो सुझाव लिए जा रहे हैं, इन पर अमल होगा भी या नहीं।

राज्य मंत्री श्री आर्य ने महिला नेत्री के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इन सभी सुझावों पर बिल्कुल अमल किया जाएगा। इसी सोमवार से सुझावों की मास्टर सूची बनाई जाएगी। जो कार्य मेरे और स्थानीय प्रशासन स्तर के हैं, उनका प्रशासनिक स्तर से निदान कराएंगे। इसके अलावा जो बड़े कार्य राज्य शासन के स्तर के हैं, उनको भी कराऊंगा। इसके लिए मुझे भले ही मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने झोली ही क्यों फैलानी पड़े। राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के प्रयासों को निरंतर आगे बड़ा रही है। साथ ही नगरों को साफ और स्वच्छ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अपना गोहद, कैसा गोहद कार्यक्रम में दिए गए सुझावों पर अमल करने की पहल शासन स्तर से की जाएगी। फिर भी नगरीय क्षेत्र गोहद के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। नगरीय क्षेत्र गोहद में इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन का चयन कराया जा रहा है। साथ ही, पिलुआ डेम से गोहद क्षेत्र को पानी दिलाने के लिए 89 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गोहद नगर को साफ और सुथरा बनाने के लिए चौराहों का सौंद्रर्यीकरण, सुलभ काम्प्लेक्सों के निर्माण की पहल की जाएगी। शहर के मंदिर, मस्जिद और शासकीय भवनों के पास से शराब की दुकानों का दूरस्थ स्थानांतरण कराया जायेगा। हॉकर जोन और ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त बनाया जाएगा। इसी तरह रेल्वे स्टेशन के निर्माण और केन्द्र से जुड़े हुए सुझावों का हल कराने की पहल जारी रहेगी।

यहरहे मौजूद : मुरारीलालअग्रवाल, सज्जन सिंह यादव, अरविंद श्रीवास्तव, मुन्नालाल बाथम, रामस्वरूप जाटव, मुन्ना सिंह तोमर, वासुदेव गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, जितेंद्र जाटव, विद्याराम शेजवार, जेपी अग