राज्यपाल का स्वागत करने भिंड से गए लोग
भिंड| हरियाणाके राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी रविवार को ग्वालियर आए। यहां उनका स्वागत करने के लिए भिंड से भाजपा नेता कार्यकर्ता पहुंचे।भाजयुमो नेता सतेंद्र भदौरिया विद्यावती कॉलेज के संचालक अमित दुबे ने ग्वालियर रोड स्थित त्रिमूर्ती धर्मकांटे के सामने सभी गाड़ियां लाइन में खड़ी कराईं। यहां से कार्यकर्ताओं को वे ग्वालियर लेकर रवाना हुए। इस मौके वीरेंद्र ओझा, गोलू सोनी, अनिल सिंह, अजय त्यागी, राजेश सिंह, अतुल जैन, विजय दैपुरिया, उमेश सिंह, संजू भदौरिया, अनुराग शर्मा, रॉकी तोमर, छोटू भदौरिया आदि मौजूद रहे।