- Hindi News
- चोरी के मोबाइल की तलाश में बीना पुलिस आई भिंड
चोरी के मोबाइल की तलाश में बीना पुलिस आई भिंड
भिंड | ट्रेनमें मोबाइल नगदी चोरी होने के मामले में बीना जिले का जीआरपी फोर्स रविवार को भिंड आया। यहां देहात थाना क्षेत्र से मोबाइल चला रहे एक आर्मी के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई, तो इसमें पाया कि फोन की सिम तो तोड़ दी गई है, लेकिन मोबाइल का उपयोग भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके बाद बीना जिले की जीआरपी पुलिस भिंड के देहात थाना पहुंची। यहां पुलिस की मदद से मोबाइल को चला रहे युवक को गिरफ्तार किया, वह आर्मी में नौकरी करता है और इन दिनों छुट्टी आया हुआ है।