पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन मिलन महिला अंजना संगठन की कार्यकारिणी ने ली शपथ

जैन मिलन महिला अंजना संगठन की कार्यकारिणी ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड |भारतीय जैनमिलन महिला अंजना संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह में शहर के देव नगर कॉलोनी स्थित सीमांधर जिनालय में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अशोक जैन उपस्थित थे। इसके अलावा शपथ अधिकारी के रूप में अनिल जैन मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय जैन ने की। महिला अंजना संगठन की जिला अध्यक्ष आभा जैन, उपाध्यक्ष स्नेहलता जैन, अंजना जैन, महामंत्री रेखा जैन, सुधा जैन, नीतू जैन, आशा जैन, किरण जैन समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. एसके जैन, महावीर जैन, सुनील जैन, दिनेश जैन, मनोज जैन, प्रहलाद जैन, सोनू जैन, पुष्पेंद्र जैन, कैलाश जैन आदि मौजूद रहे।