- Hindi News
- भाजपा की बैठक 17 को, दो राज्यमंत्री संभागीय संगठन मंत्री आएंगे
भाजपा की बैठक 17 को, दो राज्यमंत्री संभागीय संगठन मंत्री आएंगे
नवंबरमाहमें होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की वृहद बैठक 17 सितंबर को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन दोपहर 12 बजे से शहर के ऋषभ सत्संग भवन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने बताया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की महिला बाल विकास एवं जिले की प्रभारी मंत्री मायासिंह, सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी राज्यमंत्री लालसिंह आर्य, पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री अम्बाराम कराड़ा शिरकत करते हुए जिले भर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य, स्थाई एवं विशेष आमंत्रित सांसद पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।