पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नलों से रहा गंदा पानी, कंट्रोल दुकान पर दबंगों का कब्जा

नलों से रहा गंदा पानी, कंट्रोल दुकान पर दबंगों का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डक्रमांक28 की दस हजार की आबादी नलों से रहे गंदे पानी की समस्या से जूझ रही है। मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी वार्ड से गायब रहते हैं। कंट्रोल की दुकान पर दबंगों का कब्जा है, जिससे पीडीएस का वितरण नहीं हो पा रहा है। जनता के साथ कंट्रोल संचालक आए दिन पिटाई कर देते हैं। नाले-नालियों के उफान पर होने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है। वार्ड में लगे खंबों से स्ट्रीट लाइट गायब हैं, जिससे गलियों में अंधेरा रहता है।

सवाल: जनताका आरोप है कि आप पिछले पांच वर्ष से गायब हैं?

पार्षद:मैंऔर मेरे पति दोनों वार्ड में जनता के बीच रहते हैं। मैं पूरी ईमानदारी से काम करती हूं।

सवाल:पीडीएसदुकान पर लोगों को राशन नहीं मिल रहा है?

पार्षद:पीडीएसकी गड़बड़ी की शिकायतें मेरे पास आई हैं। जनता से राशन कार्ड मांगे हैं।

सवाल:आपनेवार्ड में कितनी लागत से विकास कार्य कराए हैं?

पार्षद:मैंनेपांच साल में 30 लाख रुपए के काम कराए हंै।

सवाल:वार्डमें नाले की सफाई होने से जनता के घरों में पानी घुस रहा है?

पार्षद:नालासाफ कराने के लिए मशीन मंगाई, लेकिन जनता ने ही नाला साफ नहीं होने दिया।

सवाल:जनताका आरोप है कि सफाई कर्मचारी वार्ड में नहीं आते हैं?

पार्षद:यहबात झूठ है सफाई कर्मचारी नियमित आते हैं। कचरा लेने के लिए गाड़ी आती है।

‘मेरे पास आई हैं पीडीएस गड़बड़ी की शिकायतें’

कंट्रोल पर नहीं मिल रहा राशन

Ãकंट्रोलपर राशन लोगों को नहीं मिलता है यह समस्या मेरे कार्यकाल में नहीं थी। इस परेशानी के लिए पार्षद क्या कर सकता है। वार्ड पूरा विकसित है मेरे पार्षद रहते हुए वार्ड विकास के बहुत काम हुए थे। वर्तमान पार्षद ने वार्ड में काम कराया है। श्यामश्रीवास्तव, पूर्वपार्षद

अनुराधा बघेल पार्षद वार्ड 28

कंट्रोल संचालक ने की पिटाई

Ãकंट्रोलकी दुकान पर मेरा भाई राशन लेने के लिए गया, तो दुकान मालिक ने मेरे भाई की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पार्षद से की लेकिन कुछ नहीं हुआ।

रिंकूदुबे, स्थानीयनिवासी

दो महीने से नहीं मिला राशन

Ãकंट्रोलदुकान मालिका ने पिछले दो महीने से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया है। जनता पार्षद से शिकायत कर चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

अनवरखान, स्थानीयनिवासी

घरों में घुस रहा गंदा पानी

Ãहमारेवार्ड के पार्षद वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद के कहने