पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ माह से नहीं मिला मानदेय, कैसे करें गुजारा

आठ माह से नहीं मिला मानदेय, कैसे करें गुजारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि आठ महीने से नहीं मिला मानदेय।

भास्करसंवाददाता | भिंड

आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओंने सोमवार को कलेक्टर मधुकर आग्नेय को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पिछले आठ महीने से मानदेय नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से उनके घर पर चूल्हे नहीं जल रहे हैं। घर की माली हालत खराब है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो दिन के भीतर मानदेय देने को लेकर आश्वासन दिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्वेता शर्मा ने परियोजना अधिकारी शालीन शर्मा और बाबुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले आठ महीने से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। साथ ही परियोजना अधिकारी ने एक भी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण नहीं किया है। कलेक्टर ने कहा कि वह दो दिन के भीतर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय दिलवा देंगे। इस संबंध में वह महिला बाल विकास अधिकारी को आदेश भी जारी करेंगे।

दो दिन के अंदर दिलाया जाएगा मानदेय

^आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं को दो दिन के भीतर मानदेय दिलाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया है। इस मामले को दिखवाता हूं। मधुकरआग्नेय, कलेक्टरभिंड

परियोजना अधिकारी रहते हैंै ग्वालियर

कलेक्टरसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि वह ग्वालियर में रहते हैं, कभी भी अटेर नहीं आते हैं, इस बात पर परियोजना अधिकारी शालीन शर्मा ने कहा कि वह अटेर नहीं जाएंगे, उनकी जान को खतरा है। सुरक्षा व्यवस्था मुहिया कराई जाए, तभी वह अटेर जा सकते हैं।