पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरी सरोवर में और भी हो सकती हैं जैन मूर्तियां

गौरी सरोवर में और भी हो सकती हैं जैन मूर्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परेट जैन मंदिर कमेटी और सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय को ज्ञापन सौंपा।

भास्करसंवाददाता | भिंड

शहरकेगौरी सरोवर के पास से अभी सिर्फ भगवान महावीर की एक मूर्ति मिली है। यहां और भी मूर्तियां हो सकती हैं, जिनको चोरों ने सरोवर में फेंक दिया हो। इसलिए तालाब की सफाई कराके उसमें से मूर्ति ढूंढ़ने का काम कराया जाए। यह मांग सोमवार को चंद्रप्रभु परेट जैन मंदिर कमेटी और दिगंबर जैन समाज के लोगों ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय को दिए ज्ञापन में की।

ज्ञापन में बताया कि 9 सितंबर को सुबह सात बजे समाजसेवी दानवीर दीक्षित को साफ-सफाई के दौरान भगवान महावीर की एक प्रतिमा मिली। इस प्रतिमा को कोई चोर गणेश विसर्जन के दौरान कचरे में फेंक गया था। यह प्रतिमा आर्यिका गणिनी विश्रुतमती माताजी ससंघ समाज के लोगों ने परेट जैन मंदिर में स्थापित कराई। अभी हो सकता है कि कुछ दूसरी मूर्तियां भी चोरों द्वारा गौरी सरोवर के पानी में डाल दी गई हों, इसलिए सरोवर की सफाई और गोताखोरों से इसमें मूर्तियां ढूंढवाने का कार्य कराया जाए। इस दौरान परेट जैन मंदिर के अध्यक्ष पदमचंद जैन, स्नेहलता जैन, प्रहलाद जैन, मनोज जैन, वीरेंद्र जैन, आभा जैन, महेश पहारिया, रविसेन जैन, शंभूदयाल शाक्य आदि मौजूद रहे।

कलेक्टर मधुकर आग्नेय को ज्ञापन सौंपते जैन समाज के लोग।