अज्ञात कारणों के चलते युवती ने लगाई आग
भिंड | ऊमरीथाना अंतर्गत अकोड़ा में सुबह एक युवती ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ज्योति प|ी सुभाष यादव निवासी अकोड़ा सुबह अपने कमरे में आग लगा ली। युवती 90 फीसदी जल चुकी है। परिजन ने गंभीर अवस्था में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।