निशक्त स्वास्थ्य शिविर 15 अक्टूबर को
भिंड | जिलेके ऐसे निशक्तजन, जिन्हें पांच वर्ष से उनकी निशक्तता के फलस्वरूप किसी भी तरह की सहायता नहीं मिली है, उन्हें कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निराश्रित भवन पर 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शिविर में आना होगा। उप संचालक सामाजिक न्याय एसबी कबीरपंथी ने बताया कि इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण कैंप में पात्रता के अनुसार उपकरणों का वितरण करने की पहल की जाएगी। इसके लिए निशक्तों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटो, निशक्तता प्रमाण-पत्र, परिवार आईडी/ व्यक्तिगत आईडी के साथ निराश्रित भवन में पंजीयन कराना होगा।