सुनवाई नहीं हुई तो सुप्रीमकोर्ट जाएंगे
भिंड | बीएडडिग्रीधारी और संविदा शिक्षक की पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को वर्ग तीन में मौका नहीं दिया जा रहा है। यदि राज्य सरकार ने सुनवाई नहीं की तो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। यह बात मंगलवार को सरकारी एक्सीलेंस स्कूल नंबर एक में आयोजित बैठक में नेत्रपाल सिंह ने कही। इस दौरान करीब एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे। बैठक में अजय नरवरिया, राहुल चतुर्वेदी, श्रवण ओझा, विजय हिंडोलिया, सुरेश राजपूत, सुनील कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, अनुराग, सौरभ, वंदना, सुरेश राजपूत, अावेश कुमार, शर्मा आदि मौजूद रहे।
एक्सीलेंस स्कूल नंबर एक में बीएड डिग्रीधारियों को वर्ग तीन में मौका नहीं दिए जाने का विरोध करते उम्मीदवार।