- Hindi News
- विजिलेंस टीम ने स्कूलों और नर्सिंगहोम पर मारा छापा
विजिलेंस टीम ने स्कूलों और नर्सिंगहोम पर मारा छापा
भिंड | शिवपुरीकी बिजली कंपनी की टीम ने शहर के नर्सिंग होम अौर स्कूलों में छापामार कार्रवाई। साथ ही इस दौरान पंखे अौर बिजली संबंधी यंत्रों की जानकारी ली। इसके अलावा स्कूलों में भी छापामार कार्रवाई की। शिवपुरी की विजिलेंस की टीम ने अाने की भिंड के अफसरों को भनक तक नहीं लगने दी। स्कूल संचालक अौर नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। बिजली कंपनी की विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को आरोग्य सदन नर्सिंग होम, जेएम नर्सिंग होम, सनराइज पब्लिक स्कूल में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नर्सिंग होम पर चालानी कार्रवाई भी की है। ग्वालियर अौर शिवपुरी की 9 विजिलेंस की टीम ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर भी छापामार कार्रवाई की है, लेकिन बिजली कंपनी के अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
स्कूल में छापामार कार्रवाई करती शिवपुरी से आई विजिलेंस की टीम।