- Hindi News
- पेंट की जेब से पैसे निकालने पर पति ने पत्नी काे पीटा
पेंट की जेब से पैसे निकालने पर पति ने पत्नी काे पीटा
भिंड | रौनथाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में मंगलवार को प|ी ने पति की जेब से पैसे निकाल लिए, उसके बाद पैसे लेने का बहाना बनाया, उसके बाद पति ने प|ी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामश्री (45) प|ी रामलखन जाटव निवासी वार्ड क्रमांक 1 ने मंगलवार की सुबह पति की जेब से रुपए निकालकर अपने पास छुपाकर रख लिए। रामलखन ने जब अपने पेंट की जेब चेक करी तो उस में रुपए नहीं थे। उसने अपनी प|ी से रुपए के बारे में पूछा तो रामश्री ने रुपए लेने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर रामलखन ने अपनी प|ी की मारपीट कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।