पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब, हमारे गांव में सड़क है बिजली, पानी की भी परेशानी

साहब, हमारे गांव में सड़क है बिजली, पानी की भी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने कहा- विधवा पेंशन के लिए गरीबी रेखा में नाम होना आवश्यक।

भास्करसंवाददाता | भिंड

साहब,हमारेगांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्थिति यह है कि गांव में तो पक्की सड़क है और ही बिजली का कोई इंतजाम है। इसके अलावा ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। इन समस्याओं का निराकरण कराने के लिए हम पहले भी जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए कृपया हमारी परेशानियों का निराकरण कराएं। यह गुहार मंगलवार को जनसुनवाई में मेहगांव के दैपुरा गांव निवासी श्याम सिंह भदौरिया ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय को दिए शिकायती आवेदन में लगाई।

जिला मुख्यालय पर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभागार में निर्धारित समय पर सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू की गई। इसमें कलेक्टर मधुकर आग्नेय समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने दोपहर एक बजे तक जनसुनवाई में जिले की अलग-अलग जगहों से आए 210 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनसुनवाईमें सबसे ज्यादा आते हैं पेंशन के प्रकरण : कलेक्टरश्री आग्नेय ने कहा कि जनसुनवाई में विधवा पेंशन से संबंधित अधिकांश आवेदन रहे हैं, लेकिन इसके लिए विधवा महिलाओं के गरीबी रेखा में नाम होना आवश्यक है। इस दिशा में लोक सेवा गारंटी केंद्र में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया जाता है, तभी पेंशन से संबंधित आगे की कार्रवाई की जाती है। इसलिए पहले महिलाओं को अपनी कार्रवाई पूरी करनी चाहिए, तब पेंशन सूची में नाम जोड़ा जाएगा।

शहर के सुभाष नगर निवासी सुनील पुत्र कमलेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष को आवेदन देकर बताया कि वेबटेक कम्प्यूटर कॉलेज के संचालक देवेंद्र कुमार द्वारा उन्हें गुमराह किया गया है। देवेंद्र ने मुझसे पीजीडीसीए की 80 प्रतिशत फीस जमा करा ली, लेकिन एडमिशन नहीं किया। वे लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर श्री आग्नेय ने फोती लाइसेंस प्रदान करने के आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए एडीएम पीके श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जिले की सभी तहसीलों के अंतर्गत फोती लाइसेंस को बनाने की कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया जाए, जिससे फोती लाइसेंस लेने वाले लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, आर्थिक परेशानी से भी निजात